Wednesday, May 27, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

कोलारस-मुंगावली उपचुनाव 2018 रिजल्ट LIVE: कांग्रेस की बढ़त हुई कम, भाजपा ने की वापसी

कोलारस। मध्य प्रदेश के कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है. दोनों सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. दोनों विधानसभा क्षेत्र में 24 फरवरी को मतदान हुआ था. कोलारस और मुंगावली दोनों जगहों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर लगी है. इसे मध्य प्रदेश में सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है

4:51 pm (IST)

अशोकनगर की मुंगावली सीट पर 13, 14 और 15वें राउंड के बाद कांग्रेस में चिंता की लहर. 15वें राउंड में फिर से भाजपा को बढ़त. भाजपा प्रत्याशी बाईसाहब यादव 15वां राउंड 721 वोट से जीतीं. अब कांग्रेस की बढ़त घटकर 2501 वोट

gficon gticon ggpicon

4:25 pm (IST)

मुंगावली में दिलचस्प हुआ चुनाव, 13वें और 14वें राउंड में भाजपा आगे. कांग्रेस की बढ़त घटकर 3222 हुई

gficon gticon ggpicon

3:35 pm (IST)

अशोकनगर की मुंगावली सीट पर 12वें राउंड में BJP को 288 वोट से बढ़त, लेकिन कांग्रेस कुल 4956 वोट से आगे

gficon gticon ggpicon

3:34 pm (IST)

शिवपुरी की कोलारस सीट पर 11 वे राउंड में भाजपा को 683 वोट की बढ़त

gficon gticon ggpicon

3:11 pm (IST)

मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के मुंगावली में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस बड़ी बढ़त हासिल करने की तरफ बढ़ रही है. 11वें राउंड में कांग्रेस को 1642 से बढ़त. कुल बढ़त 5244 वोट हुई

gficon gticon ggpicon

2:56 pm (IST)

मुंगावली में कांग्रेस की बढ़त कम हुई. 10वें राउंड के बाद कांग्रेस 3602 वोटों से आगे. कांग्रेस को कुल वोट 37708. भाजपा को कुल 34106 वोट मिले

gficon gticon ggpicon

2:04 pm (IST)

अशोकनगर की मुंगावली सीट पर 9वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार 859 वोट से आगे, कुल 4251 वोट की बढ़त

yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply