Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

कोलकाता में खाली प्लॉट से प्लास्टिक बैग के अंदर मिले 14 नवजातों के शव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के हरिदेवपुर इलाके में एक खाली प्लॉट से 14 नवजातों के शव मिले हैं। नवजातों के शव एक प्लास्टिक बैग के अंदर से मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्लास्टिक बैग में लिपटे नवजातों के शव उस वक्त मिले, जब कोलकाता म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के कुछ मजदूर दक्षिण कोलकाता के बेहाला इलाके के इस कंपाउंड में सफाई कर रहे थे। मजदूरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन के अफसर मौके पर पहुंचे और नवजातों के कंकाल बरामद किए।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, ज्वाइंट सीपी( क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी और साउथ डिवीजन के डीसीपी निलांजन बिस्वास मौके पर पहुंचे। इस बीच नवजातों के शवों को एमआर बांगुर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गिया गया है।

साउथ डिवीजन के डीसीपी निलांजन बिस्वास ने बताया कि, पोस्टमॉर्टम के बाद ही नवजातों के शवों की स्थिति के बारे में कुछ पता चल पाएगा। हम इलाके के सीसीटीवी की भी जांच करेंगे। सोमवार को पूरे इलाके की जांच की जाएगी।

View image on Twitter

ani mic logo normal

ANI

@ANI

Condition of skeletons can be determined only after postmortem. We’ll investigate. We’re also checking the CCTV footage in the area. A complete search will be done tomorrow morning: Nilanjan Biswas, DC (Behala) on skeletons of 14 babies found in Kolkata’s Haridevpur. #WestBengal

ani mic logo normal

ANI

@ANI

West Bengal: Skeleton of 14 babies found wrapped in plastic bags in Kolkata’s Haridevpur. Police have started an investigation

ani mic logo normal

ANI

@ANI

#SpotVisuals: Skeleton of 14 babies have been found wrapped in plastic bags in Kolkata’s Haridevpur. Police have started an investigation. #WestBengal pic.twitter.com/e8jp80rwRI

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि जमीन की खुदाई के दौरान प्लास्टिक में लिपटे 14 नवजातों के शव मिले हैं। जिस जगह से ये शव मिले हैं, वहां बिल्डिंग बनाने के काम के लिए खुदाई चल रही थी। घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। कोलकाता के मेयर भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply