कोरोना से स्वस्थ होने पर 10 व्यक्ति डिस्चार्ज. आज मिले 11 कोरोना संक्रमित

images 10

आशीष शुक्ला: कोरोना से स्वस्थ होने पर 10 व्यक्ति डिस्चार्ज.
आज मिले 11 कोरोना संक्रमित.जबलपुर – कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 8 फरवरी को 10 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 733 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 11नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 10 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 955 हो गई है और रिकवरी रेट 97.31 प्रतिशत हो गया है । कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 11 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 395 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 251 ही है । कोरोना के एक्टिव केस अब 189 हो गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 847 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

इसे भी पढ़ें-  Apple फैंस के लिए बड़ी खबर: मार्च 2027 में लॉन्च हो सकते हैं iPhone 18 और iPhone Air 2; सामने आए दमदार फीचर्स और डिस्प्ले डिटेल्स
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श