Latestमनोरंजन

कोरोना से अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन

मुंबई, Divya Bhatnagar ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। वो पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के जूझ रही थीं। दिव्या पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है। मालूम हो कि जब दिव्या को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब उनकी हालत काफी खराब थी और ऑक्सिजन लेवल 71 तक गिर गया था।

दिव्या को 26 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां 28 नवंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वो पहले से ही निमोनिया की चपेट में थीं, जिसके चलते लगातार उनकी हालत बिगड़ती गई। अब उनका निधन हो गया है और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए पोस्ट किया है।

देवोलीना ने दिव्या संग तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तब बस तू ही होती थी… दिवू तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी… मैं जानती हूं कि जिंदगी तेरे साथ बहुत सख्त थी.. यह दर्द असहनीय है.. लेकिन मैं जानती हूं कि आज तू एक बेहतर जगह पर है और सब दुख, दर्द, धोखे और झूठ से दूर.. मैं तुझे याद करूंगी और तू भी जानती थी कि मैं तुझसे प्यार करती थी और तेरी केयर करती थी। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी। जहां भी है तू अभी बस खुश रह। तेरी याद आएगी। आई लव यू। तू बहुत जल्दी चली गई मेरी दोस्त.. ओम शांति।’

Back to top button