
जबलपुर आशीष शुक्ला
- कोरोना संक्रमित परिवार के सदस्यों के बीच पहुंचे कलेक्टर
- कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लालमाटी क्षेत्र के 5 परिवार के परिजनों से मिलकर जाने कुशलक्षेम
- कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने निगम के कार्यों की भी सराहना की।
- कोरोना से पीड़ित व्यक्ति और उनके परिजनों को नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी- कलेक्टर
जबलपुर। आज शाम 6 बजे कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा संभाग क्रमांक 9 लालमाटी क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों और उनके परिजनों से मिलकर उनके हाल चाल जानें। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस अवसर पर क्षेत्र के 5 परिवार के परिजनों से मुलाकात कर सदस्यों को आश्वस्त किया कि आपलोगों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
निरीक्षण के मौके पर निगम द्वारा कराए जा रहे सेनेटा ईजेशन के कार्यों की भी जानकारी ली और कार्यों सराहना करते हुए आगे भी इसी प्रकार मुस्तैदी से कार्य कराने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री शर्मा,निगमायुक्त संदीप जी आर एवं अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह लगातार वैश्विक महामारी से लोगों को राहत पहुंचाने के कार्य कर रहे हैं और सभी आवश्यक वेवस्थाएँ भी घर में रहकर इलाज करा रहे मरीजों के लिए करवा रहे हैं।
प्रशासन शहर के सभी शासकीय और अशासकीय अस्पतालों में भी इलाजरत मरीजों की लगातार चिंता कर उन सबको राहत पहुंचाने के कार्यों में दिनरात जुटा हुआ है। इस अवसर पर एस डी एम श्रीमती दिव्या अवस्थी, संभागीय अधिकारी अनूप शुक्ला ,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा हिटलर अर्खेल एवं समस्त वार्ड सुपरवाइजर्स जिसमें संदीप कुमार, मनीष पटेल आदि उपस्थित रहे।








