Latestमध्यप्रदेश

कोरोना वायरस ठीक करने का दावा, दर्ज हुआ केस

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है। कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं, भारतीय रेलवे ने 168 ट्रेनों को रद कर दिया है। नोएडा के साथ ही राजस्थान में धारा 144 लगा दी गई है। भारत ने 36 देशों से आने वाले यात्रियों के भारत में प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

  • कोरोना वायरस ठीक करने का दावा, दर्ज हुआ केस

    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस को ठीक करने का दावा करते हुए क्लीनिक के बाहर होर्डिंग्स लगाने के मामले में वसई और नाला सोपारा में दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया गया है। आगे की जांच चल रही है।
  • 11:40 AM

    कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई संकेत नहीं

    आइसीएमआर ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई संकेत नहीं है। एएनआइ से बात करते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देशभर से रैंडम 826 नमूनों के परीक्षण में अब तक कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं पाया गया है। बता दें कि वायरस का तीसरा चरण कम्युनिटी ट्रांसमिशन होता है। इस चरण में बीमारी देश के अंदर मौजूद संक्रमित लोगों से दूसरे लोगों में फैलने लगती है।

  • 11:30 AM

    छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला

    छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। 24 साल की महिला कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री यूके से है। उसे रायपुर के AIIMS में क्वैरंटाइन में रखा गया है।

  • 11:24 AM

    कर्नाटक में कोरोना का एक और मरीज

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा है कि कोडागू में एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री सऊदी अरब से है। उसका एक अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य में कुल कोरोना वायरस के मामले 15 हो गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम