Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

कोरोना लाइव अपडेट : देश में 130 रेड जोन, जानिए आपका क्षेत्र किस जोन में शामिल

नई दिल्ली  लॉकडाउन का फेज-2 तीन मई को खत्म हो रहा है। सरकार कोरोना संक्रमणों की संख्या के आधार पर राज्यों को छूट दे सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के राज्यों के अलग-अलग जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। मंत्रालय ने कोरोना मामलों की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्ट के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यह जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें रेड जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा 19 रेड जोन
राज्य रेड जोन ऑरेंज जोन ग्रीन जोन कुल
अंडमान एंड निकोबार 1 0 2 3
आंधप्रदेश 5 7 1 13
अरुणाचल 0 0 25 25
असम 0 3 30 13 
बिहार 5 20 13 38 
चंडीगढ़ 1 0 0 1
छत्तीसगढ़ 1 1 25 27
दादर नगर हवेली 0 0 1 1
अंडमान दमन दीव 0 0 2 2
दिल्ली 11 0 0 11
गोवा 0 0 2 2
गुजरात 9 19 5 33
हरियाणा 2 18 2 22
हिमाचल प्रदेश 0 6 6 12 
जम्मू एंड कश्मीर 4 12 4 20 
झारखंड 1 9 14 24 
कर्नाटक 3 13 14 30 
केरल 2 10 2 14 
लद्दाख 0 2 0 2
लक्षद्वीप 0 0 1 1
मध्य प्रदेश 9 19 24 52
महाराष्ट्र 14 16 6 36
मणिपुर 0 0 16 16 
मेघालय 0 1 10 11
मिजोरम 0 0 11 11
नगालैंड 0 0 11 11
ओडिशा 3 6 21 30
पुड्ड्चेरी 0 1 3 4
पंजाब 3 15 4 22
राजस्थान 8 19 6 33 
सिक्किम 0 0 4 4
तमिलनाडु 12 24 1 37
तेलंगाना 6 18 9 33 
त्रिपुरा 0 2 6 8
उत्तर प्रदेश 19 36 20 75 
उत्तराखंड 1 2 10 13
पश्चिम बंगाल 10 5 8 23 
कुल 130 284 319 733
जिलेवार स्थिति: 
मध्यप्रदेश
9 रेड जोन: इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्वी निमाड़, देवास, ग्वालियर।
19 ऑरेंज जोन: खरगोन, रायसेन, होशंगाबाद, रतलाम, आगर मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना।
24 ग्रीन जोन: रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडिया, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी।
राजस्थान
8 रेड जोन: जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, नागौर, बांसवाड़ा, झालावाड़।
19 ऑरेंज जोन: टोंक, जैसलमेर, दौसा, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, धौलपुर, सीकर, अलवर, बीकानेर, चूरू, पाली, बाड़मेर, करौली, राजसमंद
6 ग्रीन जोन: बारां, बूंदी, गंगानगर, जालोर, सिरोही, प्रतापगढ़।
महाराष्ट्र
14 रेड जोन: मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, पालघर, नागपुर, सोलापुर, यवतमाल, औरंगाबाद, सतारा, धुले, अकोला, जलगांव, मुंबई सब-अर्बन।
16 ऑरेंज जोन: रायगड़, अहमदनगर, अमरावती, बुलढ़ाणा, नंदूरबार, कोल्हापुर, हिंगोली, रत्नागिरी, जालना, नांदेड़, चंद्रपुर, परभनी, सांगली, लातूर, भंडारा, बीड।
6 ग्रीन जोन: ओस्मानाबाद, वाशिम, सिंधुदुर्ग, गोंदिया, गढ़चिरौली, वर्धा।
उत्तरप्रदेश
19 रेड जोन: आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली।
36 ऑरेंज जोन: गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बस्ती, बदायूं, संभल, औरैया, शामली, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालोन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंदा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई, कौशांबी।
20 ग्रीन जोन: बाराबंकी, खेड़ी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, बलिया, चंदोली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशी नगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, अमेठी।
उत्तराखंड
1 रेड जोन: हरिद्वार।
2 ऑरेंज जोन: देहरादून, नैनीताल।
10 ग्रीन जोन: उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम