कोरोना मॉनिटरिंग के लिए नए पोर्टल लांच, एडमिन पैनल मोबाइल से हो सकेगा हेंडल
राज्य शासन द्वारा कोविड की मॉनिटरिंग के लिए नए पोर्टल को लांच किया गया है जिसमे सर्वे दल, मेडिकल मोबाइल यूनिट, सैंपलिंग यूनिट, एडमिन यूनिट को लिंक किया गया है। यह पोर्टल मोबाइल द्वारा आसानी से संचालित किया जा सकेगा कोविड से संबंधित समस्त जानकारी इस एक पोर्टल में देखकर उच्च अधिकारियों द्वारा कोविड की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। CMHO जबलपुर डॉ मनीष मिश्र के आदेश पर जबलपुर के तहसील कार्यालय ई दक्ष केंद्र में यह प्रशिक्षण श्री चित्रांशु त्रिपाठी, डॉ अमृता अग्रवाल द्वारा जिले के सभी BMO, BPM, मेडिकल मोबाइल यूनिट और सर्वे दल प्रमुख को दिया गया।

