CoronaLatest

कोरोना पर अच्छी खबर: जापान में अर्थराइटिस की दवा से इलाज, ट्रम्प ने भी दी वेक्सीन पर Good News

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 56 लाख 21 हजार 925 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 79 लाख 22 हजार 92 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 54 हजार 229 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 45 हजार 604 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

जापान में रिसर्चर्स ने कोरोना का इलाज ढूंढने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि अर्थराइटिस की दवा एक्टेमरा से इलाज किया जा सकता है।

रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी में बताया है कि कोरोना होने पर सबसे बड़ी समस्या साइकोटिन स्टार्म है। यह प्रोटीन्स का एक समूह होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को बहुत तेज या धीमे कर देता है, जिससे जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। एक्टेमरा से इम्यून सिस्टम को लेवल पर रखा जा सकता है। जापान में अब तक 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।

ट्रम्प ने कहा- एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल में पहुंची

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर पहुंच गई है। जल्द ही फेज-3 की दूसरी वैक्सीनों के साथ ही इसे भी अनुमति मिलेगी। हम वो काम कर रहे हैं, जिसको लोग असंभव मानते थे।’’ एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने विकसित किया है।

कंपनी ने कहा कि फेज-3 के ट्रायल में अमेरिका में 80 जगहों पर लगभग 30 हजार वॉलंटियर को शामिल किया जाएगा। अमेरिका में दो कंपनियों मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन भी फेज-3 के ट्रायल पर हैं। दोनों कंपनियां 30 हजार वॉलंटियर पर ट्रायल कर रही हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम