jabalpurLatestमध्यप्रदेश

कोरोना के संक्रमण से खुद बचने और दूसरों को भी बचाने निगम प्रशासन की सार्थक पहल

  • कोरोना के संक्रमण से खुद बचने और दूसरों को भी बचाने निगम प्रशासन की सार्थक पहल
  • कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने नगर निगम ने प्रारम्भ किया विशाल जनजागरण अभियान
  • प्रचार वाहनों एवं रिक्शों के माध्यम से सम्मननीय नागरिकों को दी जा रही है कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश-निगमायुक्त श्री संदीप जी आर

जबलपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संभागायुक्त और निगम प्रशासक बी चंद्रशेखर, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा और निगमायुक्त संदीप जी आर के मार्गदर्शन में शहर के सभी वार्डों में व्यापक मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के अंतर्गत शहर के सम्मननीय नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय बताने के साथ ही उन्हें मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने और बार-बार हाथों को धोते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।

निगमायुक्त संदीप जी आर ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जागरूक कर वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। निगमायुक्त संदीप जी आर ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किए गए मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम के द्वारा जागरूकता का महा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रचार वाहनों, प्रचार रिक्शों, बैनर, फ्लेक्स के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक कर उन्हें संक्रमण से बचने की समझाइश दी जा रही है।

इस कार्य में नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की भी टीमें बनाई गई हैं जिनके द्वारा नियमित रूप से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नागरिकों एवं व्यापारियों को जागरूक कर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है। इस प्रकार जनहित में निगम प्रशासन द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। कोरोना के साथ-साथ जन-जन में स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता पैदा करने नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं।

Back to top button