CoronaLatestमध्यप्रदेश

कोरोना के शक में TI को किया आइसोलेट, अब हमराह स्टाफ को डर

इंदौर (यशभारत)। कोरोना वायरस की चपेट में आने के शक में शहर के एक थाना प्रभारी को चार दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती रखा। इसके बाद अरविंदों अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी के बीमार होने से स्टाफ और सहयोगी डरे हुए हैं। टीआई को आइसोलेट कर दिया गया है। जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। पश्चिम जिले में पदस्थ टीआई पिछले दिनों नमकमंडी में चल रहे धरने में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। चार दिन तक वह निजी अस्पताल में भर्ती रहे। सर्दी-खांसी बढ़ने पर अधिकारियों को शक हुआ और आनन-फानन में सांवेर रोड स्थित बड़े अस्पताल भिजवाया। उन्हें आइसोलेट किया गया और जांच नमूने भिजवाए गए। बताया जाता है कि पहले वह सामान्य मौसमी बीमारी समझ रहे थे।

लेकिन बाद में कोरोना के संकेत दिखाई देने लगे। इस खबर के बाद थाने में हड़कंप मच गया। अब यहां लगातार सैनिटाइज करवाया जा रहा है। कई पुलिसकर्मी अन्य जांच भी करवा रहे हैं। टीआई के बैचमेट व गश्त करने वाले पुलिस अधिकारी भी डरे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद आईजी विवेक शर्मा मिलने पहुंचे। टीआई की तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी तो उनकी पत्नी की से चर्चा कर उनको क्वारंटाइन कराया।

21 इलाके कंटेनमेंट घोषित

शहर के 21 इलाकों से कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। नूरानी नगर, लिंबोदी मेन रोड, चंदन नगर (स्कीम 71), रानीपुरा, स्नेह नगर (सपना-संगीता रोड), मनीष बाग, मैपल वुड (निपानिया), टाटपट्टी बाखल, दौलतगंज (रानीपुरा), दौलतगंज (सिलावटपुरा), दौलतगंज (हाथीपाला), दाऊदी नगर (खजराना), खातीवाला टैंक, श्रीनगर कांकड़, कोयला बाखल, अरिहंत अस्पताल (गुमाश्ता नगर), चंद्रपुरी कॉलोनी (मूसाखेड़ी), अहिल्या पल्टन, रविनगर, आजाद नगर, एमआर-9 और श्रीराम कॉलोनी। सोमवार को नॉर्थ हाथीपाला निवासी 42 वर्षीय पुरुष, रविनगर निवासी 32 वर्षीय पुरुष, आजादनगर निवासी 53 वर्षीय पुरुष, श्रीराम कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला, एमआर-9 निवासी 35 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

आज 10 से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा दवा बाजार : शहर में सख्ती से किए जा रहे लॉकडाउन के बीच मंगलवार को दवा बाजार सुबह 10 से 5 बजे तक खुला रहेगा। व्यापारियों को अपने साथ व्यापार संबंधित दस्तावेज लाने होंगे, ताकि पुलिस उन्हें न रोके।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम