Latestराष्ट्रीय

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी कर रहे उच्च-स्तरीय बैठक

देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और इसे पहले वाले कोरोना वायरस से भी खतरनाक बताया जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 93 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 513 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना वायरस से जुड़े आज दिनभर के अपडेट यहां पढ़िए…
अपडेट

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी कर रहे उच्च-स्तरीय बैठक
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और डॉक्टर विनोद पॉल शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति ने ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस टीके की दूसरी खुराक ली। दिल्ली एम्स में उपराष्ट्रपति ने टीके की दूसरी खुराक ली।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम