Latestमध्यप्रदेश

कोरोना के चलते केंद्र की राहत, रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाई गई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कोरोना के चलते राहतों का एलान किया है।
इंकम टेक्स रिटर्न फाइल की लास्ट डेट 30 जून होगी। लेट फीस में ब्याज दर को 18 से घटा कर 9 फीसद कर दिया है।
आधार पेन लिंक की डेट को भी 30 जून बढ़ दिया गया है।
किसी भी तरह के नोटिस या डॉक्युमेंट फाइल करने की तिथि भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है। विवाद से विश्वास स्कीम को भी 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।पहले 31 मार्च के बाद तक इस स्कीम में 10 प्रतिशत चार्ज लगता था इसे भी नहीं लिया जाएगा। वित्त मंत्री की पत्रकार वार्ता जारी थी।

कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के हालात हैं। सरकार ने लॉकडाउन की वजह से संकट में घिरे उद्योगों को राहत देने के लिए योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों से बात की।

माना जा रहा है कि सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान भी कर सकती हैं।

संक्रमण के चलते मंदी की ओर अर्थव्यवस्था
कोरोनावायरस फैलने से पहले ही देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती में जा चुकी थी, लेकिन कोरोनावायरस फैलने से अब इसके मंदी की ओर जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसके अलावा कई राज्यों में कर्फ्यू और करीब-करीब पूरे देश में लॉकडाउन जैसे हालात ने औद्यौगिक गतिविधियों को ठप कर दिया है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम