Latestराष्ट्रीय

कोटा में बेची जा रही Mp की नाबालिग बेटियां, वहां पुलिस नहीं घूमते हैं केवल दलाल

भोपाल : मध्यप्रदेश से अपहरण कर राजस्थान के कोटा के सागौर में बेची गई नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दरअसल छिंडवाड़ा के चांदामेटा में रहने वाली नाबालिग को दो लाख रुपये में कोटा के सागौर गांव में बेचा गया था। मामले में नाबालिग ने कई खुलासे किये हैं। नाबालिग ने बताया कि सागौर में कई ऐसी लड़कियां है जो खरीदी गई है। बेची गई लड़कियों का सौदा होने के बाद उनकी शादी करवा दी जाती है, जिसके बाद उनसे मजदूरी और घर के सभी काम करवाए जाते हैं। नाबालिग ने बताया कि जिस क्षेत्र में उसे बेचा गया था, वहां पुलिस नहीं आती, केवल दलाल घूमते हैं।

10 57 2652750703 ll

मामले में पुलिस अधिकारी दीपक यादव ने बताया कि कोटा ग्रामीण समेत कई इलाकों में लड़कियों की खरीद फरोख्त की जाती है। उन्होंने बतया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न तबके के लोग, जिनकी शादियां नहीं हो रही है वे दूसरे राज्यों से लड़कियां खरीदते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आस-पास के गांवों में भी इस प्रकार की शादियां हुई है। नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का सौदा करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मामले को लेकर अब पुलिस उन परिवारों की तलाश कर रही है, जिन परिवारों ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं न कहीं लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला राजस्थान के कोटा से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मामले में आरोपियों से पूछताछ में कुछ नए खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Back to top button