katniLatestमध्यप्रदेश

“कॉम्बिंग गश्त” : एक साथ 300 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सड़क पर, 125 गिरफ्तार

कटनी पुलिस ने महज 6 घण्टे के भीतर ही 90 से अधिक आदतन अपराधी एवं पंजीबध्द गुंडा, बदमाशों को चेक किया। जिले मे कुल 125 वारंटी किये गिरफ्तार, 43 स्थायी वारंटी, 82 गिरफ्तार वारंटी, 01 आरोपी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए एवं अन्य आपराधियों की पुलिस ने की धरपकड़ की। 133 वाहनों की चैकिंग एवं 16 संदेही भी किये चेक किए गए।सार्वजनिक स्थानो पर अवैध शराब बेचने एवं सेवन करने वालो के विरुद्ध दर्ज प्रकरण भी मिले।

IMG 20230826 WA0053

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दिशा-निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा समस्त जिलो में पैदल गस्त को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) के नेतृत्व में लगातार पूरे पुलिस दलबल के साथ प्रभावी पैदल गश्त की जा रही है एवं साथ ही जनसंवाद भी लगातार किया जा रहा है । इसी तारतम्य में गत रात्रि को कटनी पुलिस द्वारा जिला स्तर पर कांबिंग गस्त की गई जिसमें स्वयं जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी समस्त पुलिस अमले के साथ रात भर सड़कों पर मौजूद रहे ।

IMG 20230826 WA0054
कम्बिंग गश्त के दौरान कई वर्षो से फरार चल रहे वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडों बदमाशों का औचक चेकिंग, रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित करते हुए कटनी पुलिस द्वारा 43 स्थाई वारंट, 82 गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की गई , सार्वजनिक स्थानो पर अवैध शराब बेचने एवं सेवन करने वालो के विरुद्ध 21 प्रकरण दर्ज किये गये, 01 आरोपी को अवैध हथियार आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 01 आरोपी को धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया है, 90 से अधिक गुंडे, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों को चेक करने के साथ ही 133 वाहनों व 16 संदेहियों को भी चेक किया गया ।

Back to top button