मध्यप्रदेश
कैलाश विजयवर्गीया सहित 350 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, धारा 144 उल्लंघन का आरोप

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर इंदौर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया है। जिसके तहत एक क्षेत्र में चार या अधिक लोगों को एक साथ बैठक करने को प्रतिबंधित करता है।
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, शहर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा और विधायक रमेश मेंदोला सहित 350 लोगों के खिलाफ शनिवार रात संयोगितागंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। नेताओं ने कथित तौर पर डिवीजनल कमिश्नर आकाश त्रिपाठी के आवास पर धरना दिया, जहां उक्त धारा लगाई गई थी। बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें वह अधिकारियों को धमकाते हुए भी नजर आ रहे हैं।








