कैलाश ने सोनिया पर कसा तंज, ” कैसे करोगी किसानों का कर्जा माफ पैसे क्या !

खंडवा: प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस सरकार का चुनावी प्रचार के दौरान एक दूसरे पर तीखी शब्दाबली का प्रयोग जारी है। लेकिन बीजेपी की राजनीति में कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक अजीब टिप्पणी कर डाली।

दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने खंडवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस को किसानो की याद आ जाती है। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ़ करने की बात कही है।
लेकिन कांग्रेस पहले यह बताए कि कर्जा कैसे माफ़ करेगी? पैसा कहां से लाएंगे ? केंद्र में तो भाजपा की सरकार है और मोदी जी के रहते हुए सपना देखना छोड़ दो कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि “कैसे करेंगे माफ पैसा क्या अपनी इटली वाली मम्मी से लेंगे?” विजयवर्गीय के इस ब्यान से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

Exit mobile version