कैमोर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सुधार जारी
कैमोर, कटनी। कैमोर में आज सुबह मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना कैमोर में जी एम बंगले के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के नज़दीक घटित हुई।
बताया जाता है कि मालगाड़ी के का एक खाली रैक यहां क्लिंकर लोड करने के लिए आया था। रेल फाटक से आगे जब यह यार्ड की ओर जा रहे थे तभी हादसा घटित हुआ।
अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सुधार कार्य जारी है। गौरतलब है कि झुकेही से कैमोर रेल लाइन से मालगाड़ियों का संचालन होता है। यहाँ से लाइम स्टोन तथा एसीसी सीमेंट व क्लिंकर अन्यत्र भेजा जाता है।


