Monday, April 6, 2026
Latest:
katni

कैमोर पुलिस की जिला बदर का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध की कठोर कार्यवाही

कैमोर पुलिस की जिला बदर का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध की कठोर कार्यवाही। 24/दिसम्बर को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कैमोर पुलिस द्वारा श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय कटनी के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर थाना कैमोर क्षेत्र मैं घूम रहे आरोपी दीपक उर्फ जानू गुप्ता पिता राजू उर्फ राजेश गुप्ता उम्र 20 साल निवासी ग्राम अमहेटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में उ नि दिनेश करोसिया, स उ नि श्याम बिहारी तिवारी, स उ नि हुकुम सिंह, प्र आर 509 प्रेम शंकर, प्र आर 179 ताहिर खान, आर 739 विनोद, आर 508 विक्रम सिंह, आर 216 अजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कटनी पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम