Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

कैबिनेट सचिव बोले- लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच इसे बढ़ाए जाने की खबरों पर कैबिनेट सेक्रटरी राजीव गौबा ने हैरानी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन को बढ़ाने का कोई विचार नहीं है।

कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगू किया है। इसके बीच कई तरह की अफवाह सामने आ रही है कि सरकार 21 दिनों के बाद लॉकडाउन को फिर आगे बढ़ाएगी।

राजीव गौबा ने सोमवार को लॉकडाउन बढ़ाए जाने वाली रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं इस तरह की रिपोर्टों को देखकर हैरान हूं। लॉकडाउन को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम