Site icon Yashbharat.com

केरल लव जिहाद पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

ravi shankar prasad 01 11 2017

नई दिल्ली। भाजपा ने केरल लव जिहाद के अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे मुद्दों पर कांग्रेस, राहुल गांधी और केरल सरकार पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि केरल में लव जिहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियां जारी है और राज्य के अलावा कांग्रेस इस पर चुप है। कांग्रेस हुर्रियत पर चुप रही और अब वही सब केरल में भी हो रहा है। केरल की सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए।

रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान इज ऑफ डूइंग बिजनेस पर राहुल गांधी के ट्वीट पर भी सवाल उठाए और कहा कि विश्व बैंक सरकार के दबाव में काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ईकोनॉमिक्स एक गंभीर मुद्दा है और इसे इस तरह खोखला ना बनाए।

रविशंकर प्रसाद ने राहुल के पेट डॉग पीडी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जी आजकल देश-दुनिया के हर मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं और जो बच जाता है उनका पीडी उस पर अपनी राय रखता है, ठीक है उसका भी अधिकार है।

Exit mobile version