Latestमध्यप्रदेश

केंद्र की तल्ख टिप्पणी: बेकाबू वायरस, काम का बहाना कर घर से निकल रहे लोग स्वयं को दे रहे धोखा

Coronavirus Covid 19 Live Update: कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है और हर दिन इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। हर रोज रिकॉर्ड संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं और मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। भारत के कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति है। कई लोग जानबूझकर कार्य का बहाना कर घर से निकल रहे हैं ऐसे लोगों के लिए साफ कहा गया कि वह स्वयं को और अपने परिवार धोखा दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर केंद्र तल्ख टिप्पणी की।

गौरतलब के की कई ऐसे उपक्रम है जिन्हें एक दिन के लिए बन्द रखा जा सकता था या फिर वर्क@होम से कार्य कराया जा सकता था, बावजूद कतिपय संस्थाओं ने काम का बहाना कर लोगों को घर से निकलने पर मजबूर किया। केंद्र सरकार अब इस मुद्दे पर सख्त हो रही है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। यहां मुंबई, नागपुर और पुणे में सड़कें सुनसान हैं। इस बीच, रविवार को जनता कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम