Friday, May 1, 2026
Latest:
Latestदिल्‍लीराष्ट्रीय

कुमार विश्‍वास ने जेटली से मांगी माफी कहा-केजरीवाल तो ‘आदतन झूठा’

विश्वास ने अरुण जेटली को एक पत्र लिख कर पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है. इसी पत्र के बाद अरुण जेटली ने यह मुकदमा वापस ले लिया. विश्वास ने पत्र में लिखा है कि अपनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कहने पर ही उन्होंने, पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं ने उनकी बात दोहराई थी लेकिन अब अरविंद केजरीवाल उनके सम्पर्क में नहीं हैं और झूठ बोल कर स्वयं ही गायब हो गए हैं. विश्वास ने लिखा है कि अरविंद आदतन झूठे हैं और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने सिर्फ अरविंद की बात दोहराई थी.
गौरतलब है कि मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य सभी अभियुक्तों द्वारा माफी मांग लिए जाने के बाद विश्वास इस मामले में अकेले रह गए थे. इस पत्र में विश्वास ने स्पष्ट किया है कि किस तरह अरविंद केजरीवाल ने उन्हें, पार्टी कार्यकर्ताओं और देश को धोखे में रख कर कुछ तथाकथित सबूतों का हवाला देते हुए जेटली पर आरोप लगाए थे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply