Latestराष्ट्रीय

कुछ देर में राम काज, 32 सेकेंड भूमि पूजन का मुहूर्त, 29 साल बाद मोदी रामलला के समक्ष

अयोध्या। आज राम काज का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे रामलला के दर्शन और हनुमान गढ़ी जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। दोपहर 12:30 बजे मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। इसका मुहूर्त 32 सेकेंड का है।

मोदी, जिनकी पार्टी भाजपा ने 10 में से 8 लोकसभा चुनाव में यही वादा दोहराया था।…और सबसे खूबसूरत बात यह कि इसका सबसे पहला न्योता उन इकबाल अंसारी को भेजा गया, जो बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे थे।

492 साल पहले बाबर के कहने पर अयोध्या में विवादित ढांचा बना था। 1885 में पहली बार यह मामला अदालत में गया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके ठीक नौ महीने बाद अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है।

आजादी के बाद मोदी इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो इस पद पर रहते हुए रामलला के दरबार में होंगे। उनसे पहले इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी और खुद नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचे, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं कर पाए थे।

मोदी 29 साल बाद अयोध्या में

इससे पहले मोदी 1991 में अयोध्या गए थे। तब भाजपा अध्यक्ष रहे मुरली मनोहर जोशी तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे और यात्रा में मोदी उनके साथ रहते थे। मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त फैजाबाद-अंबेडकर नगर में एक रैली को सं‍बोधित किया था, लेकिन अयोध्या नहीं गए थे।

modi leave 730 1 1596605181
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अयोध्या रवाना होते हुए।
yogi ramdev 730 1 1596605031
पूजा स्थल पर बाबा रामदेव और साधु-संतों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
uma 1596605346
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती शिलान्यास स्थल पर पहुंचीं। पहले उन्होंने कहा था के वे इस दौरान सरयू तट पर रहेंगी।

अपडेट्स

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी शिलान्यास स्थल पर रहेंगी। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि उन्हें राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह निर्देश दिया है।

Back to top button