Entertainmentमनोरंजन

कुछ कुछ होता है’ का छोटा सरदार करने जा रहा है शादी, ये लड़की बनेगी दुल्हनियां

शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है कि वह छोटा सरदार तो आपको याद ही होगा जो पूरी फिल्म में तारे गिनता रहा।

फिल्म में केवल उसने एक ही डायलॉग बोला था, ‘तुसी जा रहे हो, तुसी ना जाओ।’ इस डॉयलाग की वजह से वो बच्चा आज भी लोगों को याद है। अब खबर ये है कि उस किरदार को निभाने वाला कलाकार अब शादी करने जा रहा।

परजान दस्तूर ही वो कलाकार हैं जिन्होंने कुछ कुछ होता है में उस मासूम सरदार का किरदार निभाया था। परजान अब 28 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अब शादी करने का फैसला कर लिया है। और इसका एलान उन्होंने सबके सामने किया है।

परजान ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड डेलना श्रॉफ से फरवरी 2021 में शादी करने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर डेलना को प्रपोज करते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी। परजान ने लिखा, ‘एक साल पहले उसने हां कहा था और अब 4 महीने बाद शादी हो जाएगी।’

परजान दस्तूर ने साल भर पहले अक्तूबर में डेलना श्रॉफ से सगाई की थी। उन्होंने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में डेलना को प्रपोज किया था। साझा की हुई तस्वीर में परजान अपने घुटनों पर बैठकर डेलना को अंगूठी देते हुए नजर आ रहे हैं।

परजान दस्तूर धारा रिफाइंड के जलेबी वाले विज्ञापन से मशहूर हुए थे। यहीं से उन्हें फिल्म कुछ कुछ होता है मिली। उन्होंने मोहब्ब्तें, कहो न प्यार है, हाथ का अंडा, ब्रेक के बाद, हम तुम परजानिया, पॉकेट मम्मी, कभी खुशी कभी गम, कहता है दिल बार बार, सिकंदर और पॉकेट मम्मी जैसी फिल्मों में काम किया।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम