कीचड़ में कार दौड़ाना है बारिश का टोटका, जानिए रोचक कहानी
भोपाल। चाहे दुनिया कितनी ही एडवांस हो जाये, पर कलयुग में इसे टोटका कहें या भ्रम इसे अभी थोड़ा बहुत विश्वास करते हैं।ऐसा ही किस्सा है कीचड़ का।
कीचड़ से सने रास्तों पर तेज रफ्तार से दौड़ती कारें। एक-दूसरे को हराने की जद्दोजहद और स्पीड में जोर से उछलती गाड़ियों को देखकर रोमांचित होते दर्शक। कलियासोत डेम पर बुधवार को स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप की ओर से अच्छी बारिश के लिए टोटके रूप में मड कार रैली का आयोजन किया गया। जैसे ही रैली शुरू हुई और शहर में तेज बारिश का दौर भी शुरू हो गया। इससे रैली का रोमांच भी दोगुना हो गया। इस पर दर्शक यह कहते हुए देखे गए कि कार रैली का टोटका काम आया और बारिश का दौर शुरू हो गया।
बुधवार की शाम बारिश शुरू हो जाने से दर्शकों में मड रैली के रोमांच को लेकर उत्साह जाग गया, वहीं बारिश के साथ ही रैली में शामिल प्रतिभागियों ने और उत्साह और उमंग के साथ ट्रैक पर गाड़ियां दौड़ाई।

