किसी को दिखाया अंगूठा तो खुल जाएगी आपकी पोल
ज्याेतिष डैस्क। आप सोचकर हैरान भी हो जाएंगे और दंग भी क्योंकि आपका अंगूठा आपकी जिंदगी से जुड़े कई गहरे राज खोल सकता है. अब किसी को अंगूठा दिखाने से पहले आपको हजार बार सोचने की जरूरत है, अगर ये राज खुल गए तो आपको ही नुक्सान हो सकता है।
एक रिसर्च के अनुसार आपके हांथों की बनावट, हथेली और उंगलियों की बनावट आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएँगे. शास्त्रों के अनुसार अंगूठा व्यक्तित्व का आइना होता है, जिन्हें देखकर किसी भी व्यक्ति के धन-दौलत से लेकर कई सीक्रेट बड़ी ही आसानी से जाने जा सकते हैं।
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है और आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है उनमें हठ की कमी रहती है। यह मौके को खूब पहचानते हैं और परस्थितियों के अनुसार खुद को असानी से ढाल लेते हैं। लेकिन यह दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं यह इनके व्यक्तित्व की बड़ी कमी होती है। इस तरह के अंगूठे वाले व्यक्ति पैसा तो अच्छा कमा लेते हैं लेकिन बचत कर पाना इनके मुश्किल होता है।
अंगूठे का ऊपरी भाग जिन लोगों का नीचे वाले भाग से अधिक मोटा होता है वह चालाक और स्वार्थी होते हैं. ऐसे व्यक्ति हर चीज में अपना फायदा देखते हैं इसलि ऐसे व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहने में ही भलाई है।
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के अंगूठे पर यव का चिन्ह होता है उनके गुप्त अंग पर तिल का निशान पाया जाता है. ऐसे व्यक्तियों की यौन इच्छाएं प्रबल होती है। ऐसे व्यक्ति धनवान और सुखी जीवन जीने वाले होते हैं.
अंगूठे का छोटा और मोटा होना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे अंगूठे वाले व्यक्ति बड़े ही गुस्सैल और तुनक मिजाज होते हैं. विषयों को गंभीरता से सोचने की बजाय भावुकता में बह जाते हैं इसलिए इन्हें कई बार कष्ट भी भोगना पड़ता है. जिन लोगों का अंगूठा ज्यादा लंबा होता है वह बहुत ही बुद्धिमान और तर्कशील व्यक्ति होते हैं. ऐसे व्यक्ति अपने ज्ञान और विवेक से मान-सम्मान और धन अर्जित करते हैं.

