#MP Vidhansabha Electionsमध्यप्रदेश

किसान ने 20 किस्म के अनाज से PM के लिए बनया यह तोहफा

होशंगाबाद। इटारसी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचे एक किसान उनके लिए अपने हाथ से बना एक खास तोहफा लेकर आए। ग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र सौलंकी ने 20 किस्म के अनाज से प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक जैकेट बनाई है। जैकेट में मक्का, बाजना, चना और गेहूं सहित अन्य अनाजों से गांधी जी का चश्मा, स्वस्तिक, कमल का फूल बनाया गया है।

साथ ही इस पर जय जवान, जय किसान जैसे नारे और प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं के मार्क बनाए गए हैं। खुद को मोदी का फैन बताने वाले योंगेंद्र इससे पहले इको फ्रेंडली मिसाइल भी होली पर बना चुके हैं। इस जैकैट को बनाने में उन्हें करीब 20 दिन का वक्त लगा। उनका कहना है कि हमार जिला होशंगाबाद अनाज उत्पादक जिला है, इसलिए मैं उन्हें यह जैकेट भेट करना चाहता हूं।

Leave a Reply

Back to top button