मध्यप्रदेश

किसान नेताओं की धमकी, 1 से 10 जून तक दूध, सब्‍जी की सप्‍लाई बंद

नेशनल डेस्‍क। किसान नेताओं ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने और किसानों की आमदनी को बेहतर करने के मुद्दे पर अब सरकार से आरपार की लड़ाई का बिगुल बजा दिया है. किसान नेताओं ने 1 से 10 जून तक अपने गांव को सील करने और गांव से बाहर शहर में कोई भी सामान जैसे कि सब्जियां, फल और दूध ना भेजने का ऐलान किया है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई किसान संगठनों से जुड़े किसान नेता इकट्ठे हुए और एग्रीकल्चरल एक्टिविस्ट देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया कि 1 जून से लेकर 10 जून तक गांव को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा और किसी को भी गांव से बाहर सामान सप्लाई करने की परमिशन नहीं दी जाएगी. साथ ही जब तक कोई बहुत ही जरूरी काम नहीं होगा किसान और उनके परिवार गांव से बाहर नहीं जाएंगे. गांव का कोई भी व्‍यक्‍ति शहरों की तरफ नहीं जाएगा.किसान नेताओं का कहना है कि पिछले लंबे वक्त से वो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने और किसानों की आमदनी को बेहतर करवाने के लिए सरकार से गुहार लगाते रहे हैं और कई तरह के आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन सरकार ने इन किसानों की सुध नहीं ली है. इस वजह से अब किसान इस तरह का आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं.

Leave a Reply

Back to top button