किसना ज्वेलर्स में 15 करोड़ की चोरी का मामला, जांच करने पहुंचे डीआईजी अतुल सिंह,शोरूम का बारीकी से किया निरीक्षण, संचालक मोहन बजाज से घटना की ली जानकारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा भी रहीं मौजूद

20261113 135654

किसना ज्वेलर्स में 15 करोड़ की चोरी का मामला, जांच करने पहुंचे डीआईजी अतुल सिंह,शोरूम का बारीकी से किया निरीक्षण, संचालक मोहन बजाज से घटना की ली जानकारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा भी रहीं मौजू

 

कटनी। शहर के बरगवां क्षेत्र स्थित किसना ज्वेलर्स में हुई करीब 15 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को जबलपुर संभाग के डीआईजी अतुल सिंह चोरी की घटना की जांच के लिए शोरूम पहुंचे। यहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर चोरी से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। इस दौरान कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

डीआईजी अतुल सिंह ने शोरूम के भीतर और चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों द्वारा अपनाए गए रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने शोरूम संचालक मोहन बजाज से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों, घटना के समय और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की।

गौरतलब है कि बरगवां स्थित किसना ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने शोरूम की पिछली दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये के आभूषण पार कर दिए थे। घटना सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। डीआईजी के निरीक्षण को इस बड़ी चोरी के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।