खंडवा: 19 वर्षीय आईटीआई छात्र का शव कमरे में फंदे पर मिला, इंस्टाग्राम बायो में पहले ही लिख रखी थी मृत्यु की तारीख!

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय आईटीआई छात्र आदेश कनाड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव नर्मदापुरम कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला।

इस घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक आदेश ने अपने इंस्टाग्राम बायो में जन्मतिथि के साथ-साथ अपनी मृत्यु की तारीख भी लिख रखी थी। मृत्यु की तारीख के आगे 11 नवंबर दर्ज था और इत्तेफाक से इसी दिन उसका शव बरामद किया गया।

जीवन और मौत से जुड़ी निराशा भरी पोस्ट की थी शेयर

घटना से ठीक पहले आदेश ने सोशल मीडिया पर जिंदगी और मौत से जुड़ी कुछ निराशा भरी पोस्ट भी शेयर की थीं। इसके अलावा, उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रेकअप और टूटे दिल (Broken Heart) से जुड़ी कई रील्स भी मौजूद हैं। शुरुआती जांच और जानकारी में प्रेम संबंध टूटने के बाद गहरे तनाव में रहने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस की जांच जारी

मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, दोस्तों और परिजनों से मिली जानकारियों को आधार बनाकर इस पूरे मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  बरही अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू: नगर परिषद के रिकॉर्ड खंगाल रही टीम, अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हो रही पड़ताल
Scroll to Top