कांपी धरती : हैती में शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 29 की मौत, अलास्का में भी लगा तगड़ा झटका

हैती में शनिवार को आए भूकंप से 29 लोगों की मौत हो गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी गई है। हताहतों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है। इससे पहले अमेरिका के अलास्का में भी भूकंप आया। इसकी तीव्रता 6.9 आंकी गई।
At least 29 killed in powerful Haiti earthquake: AFP News Agency quoting authorities
— ANI (@ANI) August 14, 2021
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने हैती में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी है। समाचार एजेंसी एएफपी ने हैती में 29 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। अलास्का में स्थानीय समयानुसार सुबह 5.27 पर भूकंप महसूस किया गया। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसका केंद्र होमर से 605 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।
जुलाई में आया था 8.2 तीव्रता का झटका
इससे पूर्व 28 जुलाई को भी अलास्का में भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे लोग दहशत में आ गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.2 बताई गई थी। ये झटके इतने तेज थे कि इनके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई।








