कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाव, दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं अमृता धवन
नई दिल्ली। Amrita dhawan: दिल्ली कांग्रेस में गुरुवार को बड़ा बदलाव हुआ है। युवा महिला नेत्री अमृता धवन को दिल्ली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी संभाल रही थी। कांग्रेस अपने आंतरिक द्वंद से निकल नहीं पा रही है। ऐसे में कांग्रेस में यह कदम पार्टी को बड़ा फायदा दे सकता है। कांग्रेस एक नए और युवा चेहरे पर इस बार दांव लगाया है। पार्टी नए चेहरे से अपनी छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करेगी वहीं अपनी दिल्ली में खोई जमीन को पाने का आधार तलाशेगी।
कौन है अमृता धवन
अमृता धवन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रही थीं। वह डूसू की अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं।

