Latestमध्यप्रदेश

कांग्रेस बोली डंग ने दबाव में दिया स्तीफा, सब वापस आ जाएंगे, भार्गव बोले सरकार की बिदाई की शुरुआत, DGP हटाये गए

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर टेंशन का दौर शुरू हो गया है। तीन दिन से कतिथ तौर पर लापता हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे की खबर के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया। इस बीच मीडिया को इस्तीफे की खबर के बाद मंत्री गोविंद सिंह तथा सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि भाजपा ने 4 विधायकों को बंधक बनाया गया है और ये इस्तीफे को दबाव में लिखवाया गया है। सज्जन सिंह ने तो ये भी कहा कि बातचीत चल रही है सभी वापस आ जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बतय्या कि जब गायब विधायकों से बातचीत हो रही तो कांग्रेस उन्हें बंधक कैसे बता रही है। इस बीच एक और खबर यह भी है कि गायब बिसाहू लाल सिंह के परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं इस सब के बीच सरकार ने पिछले 2 दिनों से घटित घटनाक्रम के बाद पुलिस के डीजीपी वीके सिंह को हटा कर विवेक जौहरी को नया डीजीपी बना दिया है।

उधर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी स्तर पर बड़ा असंतोष है। श्री भार्गव ने कहा कि बीजेपी पहले से कह रही है कि सरकार अपने भार से ही गिर जाएगी उसकी शुरुआत हो रही है। बीजेपी का न तो इसमे कोई रोल है न ही आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि अवसरवादी लोगों को मंत्री बनाया गया। श्री भार्गब ने कहा कि श्री डंग ने आत्मा की आवाज पर इस्तीफा दिया है।

Back to top button