FEATURED

कांग्रेस ने ट्वीट की राहुल की ये तस्वीरें तो लोगों ने लिए मजे, BJP ने भी किया रिट्वीट

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त यूरोप की आधिकारिक यात्रा पर हैं. अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने जर्मनी की संसद बुन्देस्रत में कुछ वक्त बिताया.

जर्मनी की एतिहासिक इमारत में ली गई उनकी कुछ तस्वीरों को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.

कांग्रेस की मुख्‍य प्रतिद्वंद्वी बीजेपी ने भी इस तस्वीर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि वह भी ऐसा करने से खुद को रोक नहीं पाई.

ट्विटर यूजर्स इस बात को नहीं समझ पाए कि शून्य में देखते कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीरों को शेयर करने का कारण क्या था और जल्द उन्होंने इस तस्वीर पर मीम बनाकर कांग्रेस और राहुल गांधी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि कुछ लोगों ने कांग्रेस द्वारा पोस्ट की गयी तस्वीर को पसंद भी किया है.

कांग्रेस ने बंडेस्टैग (जर्मन संसद) में खड़े गांधी की चार तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘राहुल गांधी के विभिन्न पहलु.’

बीजेपी ने कुछ घंटों बाद इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए चुटकी, ‘यहां तक कि हम भी रिट्वीट करने से खुद को नहीं रोक सके.’

जर्मनी के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जर्मन गैर-सरकारी संगठनों और उद्योगपतियों से मिलेंगे. वे राष्ट्रीय ओवरसीज कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

Leave a Reply

Back to top button