Sunday, April 12, 2026
Latest:
Latest

कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में की तोड़फोड़

अहमदाबाद। कांग्रेस द्वारा रविवार देर रात गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए 76 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी किए जाने के बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी दफ्तर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर तोड़फोड़ भी की है। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता अहमदाबाद के अमरायवाड़ी से अरविंद सिंह को टिकट दिए जाने से नाराज हैं। 

राज्य के दूसरे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। सूत्रों ने बताया कि हंगामे की आशंका के चलते ही लिस्ट देर रात जारी की गई। हालांकि, इसमें पार्टी ने अपने सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए हैं।

किसी तरह के विरोध को उपजने से रोकने के लिए पार्टी ने फोन पर अपने करीब 50 उम्मीदवारों को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के लिए कह दिया था। बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।

पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को कराया जाएगा। मतगणना 18 दिसंबर को होगी। पहले चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर और दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की 93 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply