Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस ने किया मेधावी छात्रों और गुरुजनों का सम्मान
कटनी।

IMG 20220506 WA0003


कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बॉर्ड परीक्षा में कटनी ज़िले का नाम रोशन कर ज़िले में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों का कांग्रेस नेता एवं एनएसयूआइ के राष्ट्रीय समन्वयक दिव्यांशु मिश्रा अंशू द्वारा सम्मान समारोह एवं लंच पार्टी का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए अंशू मिश्रा ने बताया की मेधावी छात्रों ने  ज़िले का नाम रोशन किया है।एनएसयूआइ हमेशा से ही छात्रों की हितैषी रही है। छात्रों एवं उनके गुरूजनो का सम्मान एवं लंच का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।

कटनी ज़िले में प्रथम स्थान पर तान्या सिंह चंदेल पिता श्री सुजीत सिंह चंदेल (रोशन नगर मुड़वारा कटनी),विनय गुप्ता पिता विजय गुप्ता( जागृति कॉलोनी मुड़वारा कटनी),प्रभांशु तिवारी पिता श्री सुशील कुमार तिवारी तिलक कॉलेज के पीछे मुड़वारा कटनी ने हासिल किया है हमारे द्वारा मेधावी छात्रों एवं उनके गुरूजनो का सम्मान कर सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन विकास दुबे,एवं आशीष चतुर्वेदी द्वारा किया गया।


इस दौरान शुभम मिश्रा विपिन तिवारी,आकाश पटेल।आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version