Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस नेता बंगले से नि‍काल ले गए Ac, टोटी, RO, TV, और तो और कि‍चन का पत्‍थर भी नहीं छोड़ा

ac chori

रायपुर । कांग्रेस नेता बंगले से नि‍काल ले गए Ac, टोटी, RO, TV, और तो और कि‍चन का पत्‍थर भी नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही नए मंत्रियों को बंगले अलॉट होने शुरू हो गए हैं।  स्वास्थ्य मंत्री आवंटित सरकारी आवास का जायजा लेने पहुंचे थे. आवास से सामान गायब होने पर मंत्री अधिकारियों पर भड़क गए. उन्होंने पूर्व मंत्री पर ही सामान चोरी का आरोप लगाया. जायसवाल ने कहा कि बंगले में ना तो एसी लगे हैं ना ही एलइडी टीवी है.

बंगला पहले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शिव डहरिया को आवंटित था

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही नए मंत्रियों को बंगले अलॉट होने शुरू हो गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को भी एक बंगला आवंटित किया गया है. यह बंगला पहले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शिव डहरिया को आवंटित था. अब स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है. जायसवाल ने कहा कि बंगले के सामान चोरी हो चुके हैं. नल की टोटियां तक गायब हैं. उन्होंने कहा कि टीवी और एसी (AC) भी गायब हैं.

शिव डहरिया जबरदस्त चरित्र के धनी

इस मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी तंज कसते हुए कहा कि शिव डहरिया जबरदस्त चरित्र के धनी हैं. आवास का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री जायसवाल ने बंगले से एसी, टीवी, फर्नीचर, किचन के सामान और नल की टोटियां तक चोरी होने का आरोप लगाया है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बदलने के बाद पूर्व मंत्रियों को आवास खाली करना पड़ा है. वहीं वर्तमान में भाजपा के मंत्रियों को बंगले आवंटित किए गए हैं, जिसके बाद मंत्री अपने अपने आवास को देखने के लिए पहुंच रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आवास का जायजा लेने पहुंचे थे

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आवास का जायजा लेने पहुंचे तो आवास के सामान गायब होने पर अधिकारियों पर भड़क गए. उन्होंने पूर्व मंत्री पर ही सामान चोरी का आरोप लगाया. जायसवाल ने कहा कि बंगले में ना तो एसी लगे हैं ना ही एलइडी टीवी है. किचन का सजावट का सामान और फर्नीचर सब कुछ गायब है. उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर एसी लगा था, वह जगह खाली है. एक जगह से एसी निकालने के निशान भी हैं. इसी तरह किचन के सामान भी नहीं हैं. यहां की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने सामान को दीवार से उखाड़ लिया हो.

मुझसे पूछ लेना था

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि उनको ऐसा बयान देने से पहले पीडब्ल्यूडी विभाग और मुझसे पूछ लेना था.मैंने अपना AC और TV लगाया था, तो क्या मैं अपना सामान नहीं ले जा सकता. उनको तो माफी मांगनी चाहिए, एक अनुसूचित जाति के नेता को बदनाम कर रहे हैं. मैं उनसे इस मामले में बात भी करूंगा.

Exit mobile version