Latestमध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता पारस सकलेचा पर पत्रकार को लात मारने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

रतलाम। विधानसभा चुनाव के टिकटों के ऐलान से पहले कांग्रेस नेता पारस सकलेचा नए विवादों में पड़ गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक पत्रकार को लात मारते नजर आ रहे हैं।

https://youtu.be/udrk9j6v9Gg

दस सेकेंड के इस वीडियो में पत्रकार उनसे सवाल पूछता दिख रहा है। उसे लेकर दोनों में बहस होती और वो मोबाइल बंद करने का कहते हैं। इस बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ता है और पारस सकलेचा लात चला देते हैं। हालांकि इसके बाद सकलेचा की सफाई सामने आई है। उन्होंने लात मारने की बात से साफ इंकार कर दिया है।

कांग्रेस नेता सकलेचा के मुताबिक, “मैंने पत्रकार को लात नहीं मारी है। अगर मारी है तो पत्रकार इसका सबूत पेश करें।” उलटे उन्होंने पत्रकार पर रतलाम के चीफ काजी से बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पत्रकार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

दरअसल पारस सकलेचा रतलाम से विधायक रह चुके हैं। बीच में वो आम आदमी पार्टी में चले गए थे और व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर के तौर पर उनकी पहचान बन गई थी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही वो कांग्रेस में आए हैं और इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार भी हैं। ऐसे में स्थानीय कांग्रेसी नेता उनका विरोध कर रहे हैं और उनकी पैराशूट एंट्री को लेकर विरोध जता रहे हैं।

इसे लेकर चीफ काजी ने भी एक चिठ्ठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखी थी और ये साफ किया था कि अगर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो मुस्लिम समाज इसका विरोध करेगा। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि इससे जुड़े सवाल को लेकर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा भड़के और पत्रकार पर लात चला दी।

Leave a Reply

Back to top button