मध्यप्रदेशसागर

कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस पर लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ विशाल तिरंगा मार्च का आयोजन कल

सागर/कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को भाजपा द्वारा पिछले 20 मार्च को गिराए जाने के 1 साल पूरा होने को कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। शहर – जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ शनिवार 20 मार्च को शाम 4 बजे अंबेडकर मूर्ति भगवानगंज से तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है जो गांधी मूर्ति पुरानी गल्ला मंडी पर समाप्त होगा। इस तिरंगा मार्च में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री रवि सक्सेना विशेष रुप से शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने उक्त संबंध में बताया कि प्रदेश की जनता द्वारा कांग्रेस को दिए गए जनादेश तथा लोकतंत्र को रौंद कर भाजपा ने खरीद फरोख्त द्वारा अनैतिक रूप से प्रदेश अपनी सरकार बनाई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी द्वारा इस घटनाक्रम में लोकतंत्र के सम्मान में उठाए गए कदम के रूप में सरकार से इस्तीफा दे दिया था। जिसके 1 वर्ष पूरा होने को कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग के प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार 20 मार्च को शाम 4 बजे भगवानगंज चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास से कांग्रेसजनों का विशाल तिरंगा मार्च प्रारंभ होगा जो अप्सरा टॉकीज राधा तिराहा अलंकार टॉकीज के पास से होते हुए वर्णी कॉलोनी से होते हुए पुरानी गल्ला मंडी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगा। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समस्त वरिष्ठ नेताओं स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों जिला कांग्रेस ब्लॉक मंडलम सेक्टर पदाधिकारियों पूर्व पार्षदों सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई समस्त विभाग प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारियों समेत सभी कांग्रेसजनों से कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर तथा सोशल डिस्टेंस के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।

Back to top button