Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATURED

कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप के बयान पर बवाल, राहुल गांधी ने ली चुटकी

नई दिल्‍ली। कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान पर सियासी हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Former Congress chief Rahul Gandhi) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को बताना चाहिए कि उन्‍होंने हाल ही में जापान के ओसाका (Osaka) में हुए जी-20 सम्‍मेलन (G20 Summit) के दौरान अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (US President Donald Trump) के साथ बैठक के दौरान कश्मीर मुद्दे पर क्‍या बात की।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने को कहा था। ट्रंप ने कहा कि मैं दो हफ्ते पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ था और हमने इस कश्मीर मसले पर बात की थी। मोदी ने कहा क्या आप मध्यस्थता या मध्यस्थ बनना चाहेंगे। मैंने कहा कहां… तो मोदी ने कहा कि कश्मीर। ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि मुझे हैरानी है कि यह मसला काफी लंबे समय से चल रहा है। ट्रंप ने कहा कि यदि मैं मदद कर सकता हूं, तो मैं एक मध्यस्थ होना पसंद करूंगा। अगर मैं मदद करने के लिए कुछ कर सकता हूं, तो मुझे बताएं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply