jabalpur

कल से फिर गूंजेगी शहनाई, इस महीने पांच विवाह मुहूर्त

जबलपुर,यभाप्र। पिछले कई महीने से शादियों पर लगा विराम शनिवार को हट रहा है। 8 दिसंबर से विवाह मुहुर्त शुरू होने के साथ ही फिर शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। 8 दिसंबर से अगले साल दिसंबर 2019 तक कुल 92 दिन शादियों व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ रहेंगे। इसी माह 8 से 15 दिसंबर के बीच 5 दिन शादियों के लिए शुभ हैं। ज्योतिषाचार्य पं. नाथूराम नारायण शंकर व्यास ने बताया कि देवउठनी ग्यारस के बाद दिसंबर में 8, 9, 10, 11 और 15 तक शुभ मुहूर्त बने हैं। इसके बाद 16 दिसंबर से अगले वर्ष 2019 में जनवरी 14 तक धनु के सूर्य-खरमास में प्रवेश होने से शादियां बंद रहेंगी। 15 जनवरी में 12 दिन, फरवरी में 7 दिन, मार्च में 8 दिन, अप्रैल में 12 दिन, मई में 17 दिन, जून में 15 दिन, जुलाई में 7 दिन, नवंबर में 9 दिन और दिसंबर में 5 दिन शादियों के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button