Sunday, April 5, 2026
Latest:
Latest

कल शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। देश मे कोरोना के हालात, अनलॉक 2 तथा चीन की एप पर प्रतिबंध आदि बातों को लेकर कल शाम 4 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि एक जुलाई से देश मे अनलॉक2 लागू हो रहा है। देश मे कोरोना के हालात को लेकर भी तरह तरह की खबरें सामने आ रहीं है।

अनलॉक1 के बाद देश मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद लाकडाउन बढाने को लेकर भी चर्चा हो रही है।

इसी तरह भारत चीन विवाद के बाद भारत ने चीनी एप टिक टाक सहित 59 चीनी एप को प्रतिबंधित किया है इन्हीं सब बातों को लेकर कल सायं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ महत्वपूर्ण घोसणा कर सकते हैं

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम