
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए कल यानी शनिवार से जम्मू कश्मीर jammu kashmir के 20 जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल करने का निर्णय लिया है। 25 जनवरी की सुबह से 20 जिलों में लोग 2जी सेवा पर इंटरनेट चला सकेंगे।
हालांकि यूजर्स सोशल मीडिया का इस नेट से इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
खास बात यह है कि इस सेवा को सभी पोस्टपेड और प्रीपेड मोबाइल के लिए चालू किया गया है। जम्मू कश्मीर के कई जिलों में धारा 370 हटने के बाद से इंटरनेट सेवा शुरू नहीं हो सकीं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र से जवाब मांगा था।
गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले घाटी के लोगों के लिए राहत वाली खबर है। जानकारी के अनुसार करीब 300 वेबसाइट लोग इंटरनेट से एक्सेस कर पाएंगे।








