
जबलपुर। कोरोना सहित अन्य बीमारियों के मेडिकल कालेज में उपचार की समुचित व्यवस्था को लेकर जिले का प्रशासन सक्रिय है। सुबह कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के औचक निरीक्षण के बाद अब संभागायुक्त महेश चौधरी ने भी मेडिकल में बैठक ली है।
सूत्रों के मुताबिक जबलपुर मेडिकल काले में अव्वल दर्जे की सुविधाएं उपलब्ध कराने सरकार ने दिशा निर्देश दिए है। दरअसल नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज देश के चुनिंदा मेडिकल कालेजों में से एक है । सिर्फ जबलपुर ही नहीं सम्पूर्ण महाकौशल से इस मेडिकल कालेज में लोग इलाज के लिए आते हैं तो वहीं चिकित्सा शिक्षा में भी जबलपुर मेडिकल का काफी नाम है। कमिश्नर श्री चौधरी तथा नवागत कलेक्टर श्री शर्मा ने मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं को ओर अधिक बेहतर बनाने सार्थक पहल की है।








