FEATUREDjabalpur

कलेक्टर एसपी पैदल घूमे कटेन्मेंट एरिया लोगों को यूं दी समझाइस

जबलपुर, यशभारत। आज देर शाम जिले के दोनों प्रशासकीय मुखिया कलेक्टर भरत यादव तथा नवागत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कटेन्मेंट एरिया का न सिर्फ पैदल भृमण किया वरन लोगों को माइक से जागरूक भी किया बेहद आसानी से समझाया कि यह टोटल लाकडाउन आम जनता के फायदे के लिए है। पहले कलेक्ट भरत यादव ने लोगों से घरों में रहने सभी एहतियात का पालन करने सर्वे के लिए आने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करने की अपील की फिर यही बात एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने भी दोहराई तथा लोगों को बधाई भी दी जो उन्होंने पूरी तरह से लाकडाउन रहने वाले इलाके में बेहतर ढंग पालन किया।

IMG 20200422 WA0017

कलेक्टर भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सराफा, हनुमानताल और आज बने नये कंटेन्मेंट एरिया गोहलपुर का भ्रमण किया ।

इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने हनुमानताल चांदनी चौक क्षेत्र में पीए सिस्टम के जरिये लोगों से घर में ही रहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सर्वे करने आ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने और उन्हें सही-सही जानकारी देने का आग्रह किया ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम