katniLatestमध्यप्रदेश

कर्मयोगी पंडित सत्येन्द्र पाठक के पुण्य स्मरण दिवस पर 28 अप्रैल को होगा विशाल रक्तदान शिविर

katni blood donation camp  कर्मयोगी समाजसेवी प्रखर राजनीतिज्ञ पूर्व मंत्री पं सत्येन्द्र पाठक के पुण्य स्मरण दिवस 28 अप्रैल को कटनी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

blood donation

गरीब पीड़ित शोषित समाज के उद्धार के लिए कार्य करने वाले जरूरत मंदो के मसीहा, कन्याओं के विवाह एवं सहयोग करने के लिए आज भी याद किए जाने वाले मप्र शासन के पूर्व मंत्री कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक के 28 अप्रैल पुण्य स्मरण दिवस है।

इस मौके पर निर्मल सत्य गार्डन कटायेघाट मोड़ बरगवां  में ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी कटनी संस्था के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी से आग्रह किया गया है कि रक्तदान महादान में सहभागिता निभा कर पंडित सत्येंद्र पाठक का पुण्य स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम