LatestPoliticsविधानसभा चुनाव 2018

कर्नाटक पर SC के फैसले के बाद राहुल गांधी का ट्वीट

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में सियासी घमासान अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार शाम 4 बजे तक भाजपा को बहुमत साबित करने को कहा है। कोर्ट ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने के राज्यपाल के फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस-जद(एस) की संयुक्त याचिका पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर विरोध जताया है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ​हमारे दावे पर मुहर लग गई है। भाजपा ने बिना बहुमत के सरकार गठित करने का ‘ धोखा ’ दिया था लेकिन न्यायालय ने उसे नकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक शक्ति परीक्षण पर उच्चतम न्यायालय का आदेश हमारे उस रुख को सही साबित करता है कि राज्यपाल ने असंवैधानिक तरीके से काम किया था। अब भाजपा जनादेश के लिए धन-बल का इस्तेमाल करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने वीरवार को मोदी सरकार की निंदा करते हुए देश के वर्तमान राजनीतिक हालात की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि संविधान ‘‘ गंभीर खतरे ’’ का सामना कर रहा है और देश में भय का वातावरण है।

Leave a Reply

Back to top button