Monday, April 6, 2026
Latest:
धर्म

कर्क से सिंह राशि में पहुंचे बुध,ऐसा होगा आपकी राशि पर असर

ग्वालियर। व्यापार, प्रबंधन, वाणी तथा तर्क शक्ति के कारक ग्रह बुध ने 26 अगस्त को दोपहर 2.05 मिनट पर राशि परिवर्तन की है। बुध ने कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध सिंह राशि में 11 सितम्बर की सुबह 4 बजकर 57 मिनट तक रहेंगे। सिंह राशि में प्रवेश के साथ ही बुध आदित्य योग का निर्माण हुआ है। साथ ही बुध भी उच्च अभिलाषी हो गए हैं। इससे देश में अर्थव्यवस्था में थोड़ी गति देखने को मिलेगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव उपाध्याय के अनुसार ग्रहों के मंत्रिमण्डल में बुध ग्रह को राजकुमार माना गया है। सिंह राशि में बुध के साथ मंगल, सूर्य, और शुक्र ग्रह पहले से ही विराजमान है। यह देश के लिए अच्छे संकेत हैं। बुध के राशि परिवर्तन से जहां बाजार में सुधार आएगा वहीं शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि बुध के राशि परिवर्तन से त्वचा जनित रोग फैलेंगे।

यह रहेगा राशि पर प्रभाव
मेष राशि- बुध आपके पांचवें भाव में प्रवेश करेगा इससे पढ़ाई में सफलता साथ ही शेयर बाजार में लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि- बुध आपकी राशि से चौथे भाव में रहेंगे। इसके चलते वृषभ राशि वालों के लिए यह समय अनुकुल रहेगा। साथ ही उनके नए घर या वाहन खरीदने का सपना भी पूर्ण हो सकता है।

मिथुन राशि- बुध मिथुन राशि के तीसरे भाव में रहेंगे। बुध के कारण वाणी और व्यापार में लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। साथ ही धन का लाभ भी हो सकता है।

कर्क राशि- बुध का गोचर कर्क राशि से दूसरे भाव में होगा इस अवधि में जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि -इस समय बुध लग्न में ही स्थित रहेंगे । इससे सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही सरकार से लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि- बुध कन्या राशि के बारहवें भाव में रहेंगे । इससे खर्चों में वृद्घि होगी अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं ।

तुला राशि- बुध का गोचर राशि से ग्यारहवें भाव में रहेगा । इससे जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि- बुध राशि से दशम भाव में रहेंगे। इससे जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु राशि -बुध नौवें भाव में रहेंगे । इससे जातकों को धार्मिक यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है।
मकर राशि – मकर राशि से बुध आठवें भाव में रहेंगे। यह समय जातकों के लिए समय अच्छा नहीं है। इससे कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने के संकेत हैं।

कुंभ राशि- बुध सातवें भाव में गोचर करेगा। इससे पार्टनर से विवाद की स्थिति बन सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply