FEATUREDLatest

करोड़ो लोगों ने देखी चन्द्रग्रहण की खगोलीय घटना

नई दिल्ली.  दुनियाभर में साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 31 जनवरी को दिखाई दिया। एशिया में 35 सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब ब्लू मून, ब्लड मून और सुपर मून एक साथ दिखाई दे दिया। भारत में भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, भुवनेश्वर समेत दूसरी जगहों पर भी टोटल लूनर एक्लिप्स देखा गया। यह पूर्ण चंद्रग्रहण है, यानी इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से कुछ देर के लिए पूरी तरह ढक जाता है। चंद्रमा 30% ज्यादा चमकदार और 14% ज्यादा बड़ा भी दिखाई देता है।

4 1517406972

 

सुपर मून क्या होता है?

  • चंद्रमा का अपने सामान्य आकार से ज्यादा बड़ा दिखाई देना सुपर मून कहलाता है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होता है। सुपर मून का आकार सामान्य से 10 से 14 फीसदी बड़ा होता है। यह 30 फीसदी ज्यादा चमकदार भी दिखाई देता है।

kkkkk 1517401406

ब्लू मून क्या होता है?
– यहां ब्लू का मतलब चांद के कलर से नहीं है। दरअसल, एक महीने में जब दो पूर्णिमा पड़ती हैं तो इस स्थिति को ब्लू मून कहते हैं। इस बार 2 जनवरी को पूर्णिमा थी और दूसरी 31 जनवरी को। NASA के मुताबिक, ब्लू मून हर ढाई साल में एक बार नजर आता है।

bhuv 1517404769

 

ब्लड मून क्या होता है?

– बीएम बिरला साइंस सेंटर के डायरेक्टर बीजी सिद्धार्थ ने न्यूज एजेंसी को बताया, “जब तीनों (सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा) एक सीध में होंगे तो यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। हालांकि, इस दौरान सूर्य की कुछ किरणें पृथ्वी के एटमॉस्फेयर से होकर चंद्रमा पर पड़ती हैं। इस दौरान वह हल्का भूरे और लाल रंग में चमकता है। कुछ लोग इसे ब्लड मून भी कहते हैं।”

kol 1517404770

शाम 5:20 से  रात 8:43 बजे तक नजर आएगा
– यह चंद्रग्रहण शाम 5.20 बजे शुरू हुआ। हालांकि, यह ठीक ढंग से सूर्यास्त के बाद नजर आना शुरू हुआ और ये 8.43 बजे तक रहेगा।

  • भारत के अलावा यह एशिया, रूस, मंगोलिया, जापान, आस्ट्रेलिया, आदि में चंद्रमा के उदय के साथ ही शुरू हुआ। जबकि, नॉर्थ अमेरिका, कनाडा और पनामा के कुछ हिस्सों में चंद्रमा के अस्त होते वक्त दिखाई दिया।

 

इस साल भारत में सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा
– इस साल 2 चंद्रग्रहण और 3 सूर्यग्रहण होंगे। भारत में दोनों चंद्रग्रहण दिखाई देंगे, लेकिन सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा। इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 27 जुलाई को है।

 

19 साल बाद नजर आएगा ब्लू-ब्लड मून
– वैज्ञानिकों के मुताबिक, ब्लड-ब्लू मून की स्थिति इससे पहले 1982 में बनी थी। अब 31 जनवरी 2037 को भी सुपर ब्लू-ब्लड मून नजर आएगा।

Leave a Reply

Back to top button